रामलीला कमेटी, धारानौला, अल्मोड़ा के प्रसिद्ध संगीतज्ञ, तबला वादक, संगीत अध्यापक एवं रामलीला के संगीत निर्देशक स्वर्गीय धीरेन्द्र बहादुर भारती के आकस्मिक निधन पर आज श्री रामलीला कमेटी, धारानौला द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय धीरेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री धीरेन्द्र बहादुर बिष्ट ने अपने संगीत कौशल, समर्पण एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से वर्षों तक श्री रामलीला कमेटी, धारानौला एवं क्षेत्र के सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध किया। उनका निधन संगीत एवं सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर भूपाल मनराल जी ने स्वर्गीय भारती के व्यक्तित्व एवं संगीत साधना को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीपक जोशी जी ने उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, श्री रामलीला कमेटी के सचिव श्री दीपक गुरूरानी जी ने कहा कि स्वर्गीय श्री धीरेन्द्र बहादुर बिष्ट का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा तथा उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।
शोक सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दीपक पाण्डेय,मुकेश मनराल, राजू बंसल, दीपक जोशी, अखिल बोरा, घनश्याम लोहनी, भास्कर पांडे, हिमांशु साश्वत, उमा शंकर, दीपक कुमार, मनोज सनवाल, हेम पांडे, देवेंद्र भट्ट, किशन गुरूरानी, पंकज भगत, अखिल बोहरा,मुकेश मेहता, हर्षवर्धन, करण पांडे सहित श्री रामलीला कमेटी, धारानौला के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें