नरेंद्र मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक चक्का जाम।

 *धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन*



अल्मोड़ा। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। लगातार सामने आ रही शिक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं और छात्र हितों से जुड़े गंभीर मामलों की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, पारदर्शी परीक्षाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। कार्यक्रम में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष 

 भूपेंद्र सिंह भोज, तारा चन्द्र जोशी, अमर बिष्ट, अमरजीत सिंह भाकुनी, देव सिंह कनवाल, गोपाल चौहान, मनोज वर्मा, मनोज कुमार जोशी, परितोष जोशी, राधा बिष्ट, शोभा जोशी, किरन आर्य, प्रीति बिष्ट, फेमिना खान, जया जोशी, तारा तिवारी, दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, हीरा सिंह बिष्ट, भैरव गोस्वामी, रोहित रौतेला, बलवंत टम्टा, जगदीश पांडे, देवेंद्र ढेला, संजय रावत, निर्मल रावत, सतीश कुमार, देव सिंह लटवाल, बाल विक्रम सिंह रावत, गजेंद्र सिंह फर्त्याल, मयंक बिष्ट, गोविंद सिंह मेहरा, बसंत कनवाल, उमेद सिंह, दीक्षांत जीना, अम्बीराम, सुशील साह, तारा चन्द्र साह, ललित सतवाल, अख्तर हुसैन, अमरीश पवार, दीपेश कांडपाल, भूपाल कुमार, जगदीश तिवारी, केतन चौधरी, मनोज रावत, कपिल बहुगुणा, पूरन सिंह बनौला, शहजाद कश्मीरी, कार्तिक साह, नारायण दत्त पांडे, रविन्द्र लाल टम्टा, आनंद सिंह बिष्ट, हरिराम आर्य, गोपाल तिवारी, नवाज खान, दिनेश पिलख्वाल, राज चौहान, बादल, रजत, विपुल कार्की, भूपाल कुमार, गुंजन चम्याल, विकास कुमार, मुकेश कुमार डैनी, अर्जुन कुमार, अशोक गोस्वामी, सोनी गोस्वामी, ऋतिक नयाल, बी के पाण्डेय, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, शशांक बिष्ट, फहीमुद्दीन, सचिन आर्य, संजय भारद्वाज, रविंद्र टम्टा ,राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे..

Post a Comment

और नया पुराने