आज दिनांक15 जुलाई2026 को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य का लोक पर्व के पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलम सिंह उनियाल, पूर्व प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह रावल,शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य श्री आलम सिंह उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली और अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ ।

एक टिप्पणी भेजें