CATC शिविर में विवेकानन्द इंटर कॉलेज के कैडेटों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अल्मोड़ा। 77 यूके बटालियन एनसीसी, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित CATC (Combined Annual Training Camp) का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर ग्रुप कमांडर कमोडोर रुचि रंजन तथा बटालियन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेन्द्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान कैडेटों के सर्वांगीण विकास हेतु खो-खो, पेंटिंग, डिबेट, राइटिंग प्रतियोगिता, ग्रुप डांस, सोलो डांस तथा बेस्ट कैडेट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में विवेकानन्द इंटर कॉलेज, रानीधारा, अल्मोड़ा के कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। कैडेटों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, एएनओ तथा समस्त शिक्षकों ने विजेता कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

और नया पुराने