नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अल्मोड़ा के तत्वाधान में हिन्दी‍ कार्यशाला आयोजित


नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अल्मोड़ा के तत्वाधान में हिन्दी‍ कार्यशाला आयोजित




भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में दिनांक 17 जून 2026 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), अल्मोड़ा के तत्वाधान में ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला का आयोजन संस्थान के निदेशक तथा नराकास के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशानुसार किया गया।


कार्यशाला के आरम्भ में सदस्य सचिव नराकास एवं संस्थान की प्रभारी राजभाषा अधिकारी श्रीमती रेनू सनवाल ने संस्था‍न के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त को इस प्रकार की ऑनलाइन कार्यशाला के आयोजन हेतु सुझावित करने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों एवं राजभाषा अधिकारियों का स्वागत किया। इस कार्यशाला में वक्ता के रूप में सीमान्त मुख्यालय भारत – तिब्बत सीमा पुलिस, अल्मोड़ा की राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट श्रीमती आशा के. उपस्थित रही। श्रीमती आशा के. ने अध्यक्ष नराकास एवं सदस्य‍ सचिव नराकास का आभार व्‍यक्‍त करते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुूतिकरण के माध्य‍म से दर्शाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं विकास की गति बढ़ाने हेतु तथा संघ के विभिन्न राजकीय प्रयोजनों के लिए इसके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए समय - समय पर प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई है जिनमें राजभाषा विभाग की अधिकारियों को हिन्दी में डिक्टेशन देने के लिए प्रोत्साहन योजना, सरकारी कामकाज (टिप्पण/आलेखन) मूल रूप से हिंदी में करने की प्रोत्साहन योजना, अंग्रेजी के अतिरिक्त हिंदी में भी सरकारी कामकाज करने के आशुलिपिकों तथा टाइपिस्टों को हिंदी प्रोत्साहन भत्ता और आर्थिक विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन प्रोत्साहन योजना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजभाषा विभाग की इन्दिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार योजना-I, इन्दिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार योजना-हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन, हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन योजनाएं, पंडित गोविन्द वल्लभ पंत पुरस्कार योजना, राजभाषा गौरव पुरस्कार योजना तथा राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इन योजनाओं हेतु योग्य कार्मिकों के बारे में भी विस्तार से सभी को बताया।

इस कार्यशाला में अल्मोड़ा नगर के केन्द्रीय सरकार के 28 विभागों, कार्यालयों, उपक्रमों, सशस्त्र बलों तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव श्रीमती रेनू सनवाल, मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सदस्य सचिव नराकास द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में संस्थान के फसल सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कान्त मिश्रा, फसल उत्पादन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृज मोहन पाण्डेय, संस्थान राजभाषा समिति की सदस्य श्रीमती राधिका आर्या तथा संस्थान राजभाषा समिति के सभी सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण