भैसवाड़ा फार्म में एसडीआरएफ सरियापानी टीम ने PRD एवं होमगार्ड जवानों को दिया खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण।



प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीकों का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

दिनांक 13.09.2026 को भैसवाड़ा फार्म में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस एसडीआरएफ टीम सरियापानी द्वारा PRD एवं होमगार्ड जवानों को आपदा प्रबंधन एवं खोज-बचाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य PRD एवं होमगार्ड जवानों को आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य करने तथा एसडीआरएफ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए दक्ष बनाना रहा, ताकि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में आपदा के दौरान प्रारंभिक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य कर सकें।



प्रशिक्षण के दौरान जवानों को प्राथमिक चिकित्सा, रोप रेस्क्यू तकनीक, रिवर क्रॉसिंग तथा सी-पुली एवं जेड-पुली सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ टीम सरियापानी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने