जवाहर नवोदय विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

 



[पोखाल]5 सितंबर।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुओं को ग्रीटिंग कार्ड  देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में शिक्षण कार्य कराया गया अध्यापकगण द्वारा उनका मूल्यांकन किया गया l विद्यालय मे दिनभर विद्यार्थी  उत्साहित होकर शिक्षक दिवस का पर्व मना  रहे थे l वास्तव में, गुरु और शिष्य की यह परंपरा बहुत ही दिलचस्प थी। इस अवसर पर शाम 4:00 बजे विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में उपहार दिए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता एवं गीत प्रस्तुत किए।  विद्यार्थियो ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने और सफलता की राह दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के साथ  विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई  l विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों व विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया गया l 


विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महोदय श्री मोहित कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण भी करते हैं और एक अच्छा नागरिक भी बनाने में मदद करते हैं। समारोह के दौरान विद्यालय में उत्साह , उमंग का वातावरण बना रहा l इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण  श्री सत्येंद्र सैनी, श्री मोहसिन खान, श्री देवेंद्र सिंह रावत, श्री अंकित रावत, श्री लखविंदर सिंह , श्री उदित कुमार, श्रीमती जया सुंदरियाल, श्रीमती नेहा कुमारी, श्रीमती रेनू , श्रीमती प्रिया , श्री नीरज मौर्य, श्री लोकेश चोपड़ा सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं समस्त गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

Post a Comment

और नया पुराने