पौखाल: जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में सोमवार, 14 सितंबर को हिंदी दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे विद्यालय प्रांगण में प्रभारी प्राचार्य श्री मोहित कुमार, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और सदन कप्तानों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रस्तुतियाँ
कविता पाठ: कक्षा 12वीं की छात्रा दीपिका शाह ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में मनमोहक कविता पाठ प्रस्तुत किया।
हिंदी का इतिहास: कक्षा 11वीं के छात्र अश्मित थपलियाल ने हिंदी भाषा के उद्भव और विकास पर विस्तृत जानकारी साझा की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का संदेश: टीजीटी हिंदी श्री लोकेश चोपड़ा ने माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन किया और कहा कि हम सभी देशवासियों को अपनी हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए।
"हिंदी हमारी मातृभावना, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। हिंदी केवल शब्दों और वाक्यों का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संवेदनाओं, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। हिंदी भाषा हमारे देश के संस्कारों और संस्कृति का प्रतिबिंब है, हमें सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए।"
— श्री मोहित कुमार, प्रभारी प्राचार्य
संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना, साहित्य और भारतीय अस्मिता को जोड़ने वाली कड़ी है। हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषाई समुदायों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हिंदी के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री सत्येंद्र सैनी, श्री अनिल कुमार रावत, श्री के.के. यादव, श्री मोहसिन खान, श्री देवेंद्र सिंह रावत, श्री लखविंदर सिंह, श्री उदित कुमार, श्री बलवंत सिंह, श्रीमती जया सुंदरियाल, श्रीमती नेहा कुमारी, श्रीमती रेनू, श्रीमती प्रिया सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें