अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के स्थानांतरण पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई एसएसपी अल्मोड़ा ने नवीन दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं

 



श्री चंद्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 30.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के जनपद अल्मोड़ा से जनपद नैनीताल स्थानांतरण के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।


विदाई समारोह के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा की गई तथा नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


श्री हरबन्स सिंह जनपद अल्मोड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर दिनांक 06.12.2024 से 30.09.2026 तक नियुक्त रहे। इस दौरान उनके द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता, नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने तथा जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।


विदाई समारोह के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही अल्मोड़ा पुलिस परिवार द्वारा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


विदाई समारोह के दौरान सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार श्री राजीव टम्टा, सीएफओ श्री नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री हयात सिंह, निरीक्षक एलआईयू श्री मनोज भारद्वाज, निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह नेगी पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार श्री उमाशंकर पाण्डे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने