प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलेथा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी जी द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कंडारी जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा अपनी विधायक निधि से स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई तथा जल्द ही क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराने की बात कही गई। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया और खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।
गोला फेंक प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम स्थान,कोमल ने द्वितीय स्थान,चक्का फेंक प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान , मानसी ने द्वितीय स्थान,800मी दौड़ में
रौनक बिष्ट ने प्रथम स्थान , कबड्डी में अंडर 14 बालक वर्ग में रा बा इ कालेज मलेथा ने प्रथम स्थान, कीर्तिनगर ने द्वितीय स्थान ,खो - खो प्रतियोगिता में मलेथा ने प्रथम स्थान और रा इ का कीर्तिनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम सभा मलेथा रश्मि रावत, पूर्व प्रधान श्री शूरवीर सिंह बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष मेहरबान सिंह राणा , विद्यालय की अध्यापिकाएं कमली बिष्ट , सुमन उनियाल , मंजू सेमवाल ,नीलम तिवारी , अंजू बमोला ,पुष्प लता गुसाई , रितु रानी खंडेलवाल , प्रेमा नेगी , ममता , दुर्गा देवी, रा आ प्रा वि मलेथा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बिष्ट, शिक्षक गणेश भट्ट, विक्रम भारती, नीरज प्रेमी, दीप्ति आर्य के अलावा ब्लॉक क्रिडा समन्वयक विनय रावत मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें