अल्मोड़ा। ऐतिहासिक माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा के अवसर पर कल नगर अल्मोड़ा में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
यदि आप कल 23 सितंबर 2026 को अल्मोड़ा शहर या इसके आसपास के रूट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सड़क पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।
⏱️ ट्रैफिक डायवर्जन का समय
दिनांक 23.09.2026 को दोपहर 12:00 बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
🚗 ट्रैफिक प्लान के मुख्य बिंदु:
हल्द्वानी से पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, कौसानी जाने वाले वाहन: हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को धारानौला और बेस तिराहा (लोअर माल रोड) होते हुए भेजा जाएगा।
लिंक रोड (जलाल तिराहा): जलाल तिराहे से मुख्य बाजार की ओर समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
एलआर साह रोड (जीरो जोन): NTD से शिखर होटल की ओर आने वाले समस्त दोपहिया एवं चौपहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। यह पूरा क्षेत्र 'जीरो जोन' घोषित किया गया है।
NTD से बाजार आने वाले वाहन: NTD से मुख्य बाजार की ओर आने वाले वाहनों को धारानौला या शैलबैंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
भारी व मालवाहक वाहन: माल रोड पर भारी/मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह 09:00 बजे से ही करबला तिराहे से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
📢 पुलिस की अपील
अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता, श्रद्धालुओं और यात्रियों से सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए तय किए गए ट्रैफिक प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद करें।
ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे ब्लॉक को फॉलो करें!

एक टिप्पणी भेजें