मलेथा (टिहरी गढ़वाल)। मलेथा गाँव में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों ने अपनी आँखों की जाँच करवाई। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ ही दवाई और चश्मे भी वितरित किए।
शिविर में डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट और डॉ. सुमित दहिया ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया। जांच के दौरान 14 मरीजों में मोतियाबिंद या अन्य गंभीर समस्याएं पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इसके अलावा, 55 लोगों को निःशुल्क चश्मे और 45 जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित की गईं।
ग्राम पंचायत मलेथा की रश्मी रावत के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर के संचालन में कैंप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार और सपोर्ट स्टाफ सोवन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय ग्रामीणों ने आयोजकों और डॉक्टरों की पूरी टीम का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें