अल्मोड़ा / दिल्ली:
ग्राम सभा हटोला (उत्तराखंड) का हंसमुख और मेहनती युवा रविन्द्र सिंह रावल (रवि) इस समय दिल्ली-गुरुग्राम स्थित मल्टिनेशनल अस्पताल (Marengo Asia Hospital) में वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत के बीच सांसों की लड़ाई लड़ रहा है।
रवि दिल्ली में मात्र ₹15,000 की मामूली नौकरी करके अपने गरीब परिवार और वृद्ध माता-पिता का पेट पालता था। वह पूरे परिवार का अकेला कमाने वाला सहारा है। आज वही सहारा अस्पताल के आईसीयू बिस्तर पर बेबस पड़ा है, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
चिकित्सकों के अनुसार, रवि एक साथ कई गंभीर बीमारियों—डेंगू, निमोनिया, टाइफाइड, पीलिया और लिवर संक्रमण से ग्रस्त है। डॉक्टरों की पूरी टीम उसे बचाने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक इलाज का खर्च ₹11 लाख से अधिक हो चुका है। ₹15,000 कमाने वाले इस गरीब परिवार के लिए इतनी बड़ी धनराशि का इंतज़ाम करना पूरी तरह से असंभव हो चुका है।
आपकी एक छोटी सी मदद बचा सकती है एक चिराग
मुश्किल की इस घड़ी में परिवार ने समाज, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मदद की गुहार लगाई है। यदि हम सब मिलकर अपनी स्वेच्छा से थोड़ी-थोड़ी (₹50, ₹100, ₹200 या ₹500) आर्थिक सहायता करें, तो एक वृद्ध माँ-बाप के बेटे की जान बचाई जा सकती है।
आर्थिक सहयोग के लिए बैंक व UPI विवरण:
नाम: रविन्द्र सिंह रावल
Google Pay / PhonePe: 7055742970
UPI ID: ravindrasinghrawalalm@oksbi
द्वितीय संपर्क (दयाल सिंह रावल): 9871882190
आप सभी से विनम्र अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें और पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आएं।

एक टिप्पणी भेजें