गुरिल्ला संगठन के बैठक में विभिन्न विभागों से किए गये पत्राचार का किया अवलोकन ।


देहरादून/कीर्तिनगर 25जुलाई,

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है। एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की 23-24जुलाई को देहरादून में संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया है कि अपर सचिव गृह के आश्वासन तथा वार्ता को देखते हुए आंदोलन की तिथि अगस्त अंतिम सप्ताह में रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक से पूर्व संगठन के प्रतिनिधियों ने शासन में अपर सचिव गृह तृप्ति भट्ट से वार्ता की तथा गृह अनुभाग 8 में गुरिल्लों के संबंध मे विभिन्न विभागों से किए गये पत्राचार का अवलोकन किया, संगठन द्वारा बिगत दो वर्षों की पूरी कार्यवाही संगठन को दिये जाने की मांग की है। जिससे संगठन विभागों द्वारा पूर्व के शासनादेशों, उच्च स्तर पर लिए गये निर्णयों के बिपरीत दिये उत्तरों का प्रत्युत्तर तैयार कर सके।बैठक में कहा गया कि संगठन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शीघ्र अधिकारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाये जाने की मांग की है। जैसे अपर सचिव गृह ने शीघ्र बैठक बुलाये जाने का आश्वासन दिया है।आज बैठक में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी प्रदेश अध्यक्ष, शिवराज बनौला जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, पीताम्बर मेलकानी जिला अध्यक्ष नैनीताल, सुनील पुण्डोरा प्रदेश उपाध्यक्ष, सुलोचना बर्थवाल,हुकम सिंह एनसीआर दिल्ली, बीरेंद्र पवार, श्याम सिंह, मुरारी सिंह असवाल, कुंदन सिंह, रमेश दत्त नौटियाल, जगत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, नवीन चंद्र बलूनी, कांता प्रसाद बलूनी, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह रावत, सुभाष चंद्र उनियाल, खेमचंद, तेग सिंह, सपरी लाल, हुकुम सिंह बिष्ट, बीना रावत, बीना चौहान, शांति देवी, राधा प्रधान, ममता भट्ट, पीतांबर मेलकानी, सुलोचना प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्यार देवी, रेखा, आरती, लक्ष्मी बहुगुणा, गंगा परमार, अनीता जागुड़ी, विजय सिंह, बचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मानसिंह नेगी, प्रेमलाल, सुनील कुमार, नवीन कुमार थपलियाल, बृजमोहन सिंह नेगी, प्रकाश पवार, राजेंद्र कुमार, श्रीमती सीमा देवी, त्रेपन सिंह भंडारी, वीरेंद्र सिंह रावत जौनपुर टिहरी गढ़वाल, शांता पुरोला उत्तरकाशी, गिरीश चंद्र मनोरी पौड़ी गढ़वाल आदि कई सैकड़ों गुरिल्लों ने भाग लिया। जय उत्तराखंड। जय एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन।

Post a Comment

और नया पुराने