थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा द्वारा थाना क्षेत्र की जनता को जागरूक करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वहां की जनता को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचने, यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 22.07.2026 को जिला पंचायत,क्षेत्र पंचायत, जन सामान्य के साथ ग्राम सभा मनियागर में जाकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्र की समस्याएं एवं सुझाव लिए गए क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई उनका जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया।
उपस्थित संभ्रांत जनता को यातायात के नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन में दो से अधिक सवारी नहीं बैठाने, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने देने हेतु बताया गया। सवारी गाड़ी अथवा भारवाहक वाहन में ओवरलोडिंग न करने हेतु भी बताया गया।सड़क में समय-समय पर जाम की समस्या की शिकायत मिलती रहती है इस हेतु सभी से आग्रह किया गया कि सड़क किनारे कोई भी व्यक्ति वाहन खड़ा नहीं करेगें।
होटल ढाबों में शराब पिलाने वाले एवं शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले, अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
उपस्थित जनता को साइबर क्राइम, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी, महिला संबंधी अपराधों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां दी गई।

एक टिप्पणी भेजें