नगर निगम अल्मोड़ा में 8 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति, शासन ने जारी की अधिसूचना



अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग ने नगर निगम अल्मोड़ा के लिए नामांकित (मनोनीत) सदस्यों की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शहरी विकास अनुभाग-03 द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

​उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा 6 की उपधारा 1 के खण्ड 'ख' के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासन ने अल्मोड़ा शहर के 8 प्रबुद्ध एवं स्थानीय नागरिकों को नगर निगम अल्मोड़ा में नामांकित सदस्य (Nominated Councillor / Alderman) के रूप में नियुक्त किया है।



​इन 8 सदस्यों को मिली जगह:

  1. श्री कैलाश गुरु रानी (अल्मोड़ा)
  2. श्री अजीत पवार (अल्मोड़ा)
  3. श्री विपिन बिष्ट (अल्मोड़ा)
  4. श्रीमती बीना नयाल (अल्मोड़ा)
  5. श्री जगत तिवारी (अल्मोड़ा)
  6. श्री जगमोहन बिष्ट (अल्मोड़ा)
  7. श्री जगदीश चौहान (अल्मोड़ा)
  8. श्री कृष्ण बहादुर (अल्मोड़ा)

​क्या होता है मनोनीत पार्षद का रोल?

​नगर निगम में मनोनीत सदस्य शहर के विकास, जनसमस्याओं और प्रशासनिक योजनाओं में अपनी विशेषज्ञता और सुझाव देने का कार्य करते हैं। ये सदस्य नगर निगम की बोर्ड बैठकों में हिस्सा लेकर शहर की सफाई, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

​शासन द्वारा जारी इस अधिसूचना की प्रतिलिपि राजकीय मुद्रणालय (रुड़की) को असाधारण गजट में प्रकाशन हेतु भेज दी गई है। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Post a Comment

और नया पुराने