अल्मोड़ा: पुलिस ने ओवरलोडिंग में वाहन डंपर किया सीज

अल्मोड़ा पुलिस के थाना धौलछीना ने ओवरलोडिंग में वाहन डंपर किया सीज

  श्रीमती रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों,  निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

कल मंगलवार11 अप्रैल को धौलछीना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- यूके 04 सीबी 4668 डंपर के चालक द्वारा वाहन में भार क्षमता से अधिक सामग्री (ओवरलोड) परिवहन करने पर वाहन डंपर को मौके पर सीज किया गया।</code></pre> <!-- /wp:code -->

Post a Comment

और नया पुराने