सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सूचना विभाग कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने चंदन लटवाल के कार्यों एवं विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर प्रवीण प्रसाद, महेंद्र नेगी, तारा दत्त पांडेय, किरण कुमार सहित सूचना कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।
वेब फास्ट न्यूज ब्यूरो परिवार भी स्व चंदन सिंह लटवाल के निधन पर दुख व्यक्त करता हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं दुख की घड़ी में परिवारजनों को इस दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

एक टिप्पणी भेजें