टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत बगवान में 02 अक्टूबर 2026 को द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल, सतपुली, पौड़ी गढ़वाल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बगवान के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।
शिविर में द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल के चिकित्सक टीम के द्वारा मरीजों की नेत्र जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान कुल 60 मरीजों की ओपीडी हुई, जिनमें से 08 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 20 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां तथा 18 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
शिविर का आयोजन विशेष सहयोग श्री नरेश कोठियाल ग्राम प्रधान बगवान जी का रहा। एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रसाद भट्ट जी का
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित होने से जरूरतमंद लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

एक टिप्पणी भेजें