द हँस फाउंडेशन हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत गवाना में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित


टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत गवाना में द हँस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी आंखों एवं सामान्य स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच करवाई।

40 मरीजों की जांच, 10 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

शिविर के दौरान डॉ. अनिल नेगी ने मरीजों की आंखों और स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया। कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियां निम्न प्रकार रहीं:

कुल ओपीडी: 40 मरीज

मुफ्त दवा वितरण: 16 मरीज

मुफ्त चश्मा वितरण: 14 लोग

ऑपरेशन हेतु चयनित: 10 मरीज (जिन्हें द हँस फाउंडेशन हॉस्पिटल सतपुली में उपचार व ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी)

स्थानीय प्रतिनिधियों व समाजसेवियों का रहा विशेष सहयोग

शिविर के सफल संचालन में सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल प्रसाद भट्ट का निरंतर सहयोग रहा। वहीं, ग्राम पंचायत गवाना के ग्राम प्रधान श्री राजेंद्र सिंह राणा ने इस जन कल्याणकारी पहल के सफल आयोजन में विशेष योगदान दिया।

ग्रामीणों ने दूरदराज के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए द हँस फाउंडेशन हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम, आयोजकों और सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने