टिहरी गढ़वाल: ग्राम पंचायत सौडू बगीचा में दिनांक 21 सितंबर 2026 को द हँस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांचों का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम के संचालन में कैंप कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार तथा सपोर्ट स्टाफ रविन्द्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
शिविर में कुल 55 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हुआ। जांच के उपरांत 12 मरीजों को मोतियाबिंद/नेत्र ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इसके साथ ही आयोजकों द्वारा 30 मरीजों को आवश्यक दवाइयां तथा 35 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रसाद भट्ट (मलेथा), सौडू की ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मला देवी तथा भंडाली ग्राम पंचायत की श्रीमती कांति देवी पंडोरा का विशेष सहयोग रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए द हँस फाउंडेशन और समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें