माँ नंदा देवी मेला 2026: भक्ति और उल्लास के साथ निकली माँ नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा, दुगालखोला नोले में हुआ विसर्जन


 'जय माँ नंदा' के जयकारों से गुंजायमान हुआ अल्मोड़ा, चंद राजवंश के युवराज ने किया विदाई पूजन।

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ऐतिहासिक 'माँ नंदा देवी मेला 2026' के तहत माँ नंदा-सुनंदा की भव्य डोला एवं शोभायात्रा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा अल्मोड़ा शहर "बोल नंदा मैया की जय" के जयकारों से गूंज उठा।

चंद राजवंश के युवराज ने किया विदाई पूजन

शोभायात्रा से पूर्व दोपहर 1:00 बजे माता के दरबार में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। चंद वंशज के युवा प्रतिनिधि युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह ने संपूर्ण विधि-विधान और परंपरा के अनुसार माँ नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का विदाई पूजन संपन्न किया।

मंदिर की परिक्रमा के साथ रवाना हुआ डोला

प्रस्थान: अपराह्न  माँ नंदा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माँ नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के डोले ने मंदिर प्रांगण से प्रस्थान किया।

परिक्रमा व नगर भ्रमण: अपराह्न 5:30 बजे डोले ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की और निर्धारित मार्ग से बाजार भ्रमण के लिए आगे बढ़ा।

पारंपरिक मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

माता का डोला अल्मोड़ा के पारंपरिक और ऐतिहासिक मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा:

मार्ग: लालबाजार \ शिखर तिराहा \ ड्योढ़ी पोखर \ लोहाशेर \ टैडी बाजार \ कारखाना बाजार \ हुक्का क्लब \ जौहरी बाजार \ मल्ली बाजार \ अलेक्जेंडर गेट

सायं लगभग 6:30 बजे शोभायात्रा आर्मी कैंट पहुंची, जहाँ भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दुगालखोला नौले में हुआ विसर्जन

आर्मी कैंट के पश्चात डोला दुगालखोला पहुँचा, जहाँ स्थित नौले में वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ माँ नंदा-सुनंदा की भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस भावुक क्षण में भक्तों की आँखें नम हो गईं।

जनसैलाब और गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस भव्य शोभायात्रा में राज परिवार के सदस्यों, मंदिर कमेटी,स्थानीय जन प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और शहर के गणमान्य नागरिकों सहित माँ नंदा के असंख्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।

Post a Comment

और नया पुराने