अल्मोड़ा
जिला पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह कार्की के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने राजेंद्र सिंह कार्की के कार्यकाल की सराहना की। सभी ने कहा कि बिष्ट ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य किया। उनका व्यवहार सभी कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्की को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।सेवानिवृत्त हो रहे राजेंद्र सिंह कार्की ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला पंचायत परिवार से मिला स्नेह हमेशा याद रहेगा। विदाई समारोह में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार , अभियंता जगदीश प्रसाद चंचल जोशी शंकर सिंह चिलवाल ,धर्मेंद्र सिंह रावत ,मनोज बिष्ट ,संजय कुमार, निघेष कुमार ,प्रेमा पाटनी, बलवंत सिंह नगरकोटी, नीरू ,हरीश अधिकारी, कुलदीप सिंह,, नरोत्तम सहित अधिकारी कर्मचारी एवं मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें