आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में एस0एस0 बी0 गुरिल्ला संगठन के मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने बताया है कि 02.06.2026 को केंद्रीय व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मनंद डालाकोटी जी के नेतृत्व में जैन धर्मशाला में मीटिंग का आयोजन किया गया था व सरकार को 15 दिन का टाइम संगठन के प्रतिनिधि मंडल के साथ मीटिंग के लिए दिया गया था। जिस पर आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पुनः संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव उत्तराखंड शासन व प्रमुख सचिव गृह विभाग को विज्ञापन देने के लिए 22 जून को सचिवालय जाएगा और मीटिंग के लिए समय लिया जाएगा। उक्त पर भी अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो 29 जून से देहरादून में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा व सचिवालय कूच किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। यह एक निर्णायक और विशाल अथवा अंतिम आंदोलन होगा। क्योंकि एस एस बी गुरिल्लाओं को सरकार ने बार-बार ठगा है। इसलिए एस एस बी गुरिल्ला इस बार आर- पार की लड़ाई लड़ेगा। और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार जियो जारी नहीं कर देता है। समस्त उत्तराखंड के सब गुरिल्लव ने इस बार मन बना लिया है देहरादून में एक विशाल और निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसमें समस्त उत्तराखंड के गुरिल्लाओ को पहुंचना अनिवार्य है। इस बार सभी गुरिल्लाओ ने मन बना लिया है। डेलिगेशन में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पुण्डोरा व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना भारती ज्ञापन देने के लिए सचिवालय जाएंगे।
देहरादून में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा व सचिवालय कूच किया जाएगा।
Ds Sijwali
