गुरिल्ला संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जैन धर्मशाला देहरादून में 29 जून को



देहरादून/किर्तिनगगर 

    आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी  अनिल प्रसाद भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पुण्डोरा, टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, चमोली के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट, पौड़ी के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष शिवराज बनौला, नैनीताल के जिला अध्यक्ष पीतांबर  मेलखानी, चंपावत के जिला अध्यक्ष ललित बगोली, पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष, बागेश्वर के जिला अध्यक्ष, देहरादून के जिला अध्यक्ष एवं टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने बताया है कि 29 जून को संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जैन धर्मशाला देहरादून में शायं 4- 5 बजे से होगी। 

संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के सभी जनपदों, ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों से अपील की है कि वे बैठक में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि 29 जून से प्रस्तावित आंदोलन की प्रभावी रूप रेखा तैयार की जा सके। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30जून से देहरादून में आंदोलन शुरू करने की सूचना शासन/प्रशासन को दे दी गई है तथा शान्ति पूर्ण आंदोलन की अनुमति भी चाही गयी है। इसलिए देहरादून जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि 29जून तक अनुमति प्रदान कर अपनी ब्यवश्था सुनिश्चित करेंगे। शासन स्तर भी मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव तथा गृह सचिव स्तर से अपेक्षा है कि 29 जून कृत कार्यवाही तथा समाधान में यदि कोई संगठन के योगदान की आवश्यकता है तो 29जून तक अवगत करा देंगे ताकि सारी स्थितियों पर विचार कर संगठन कोई ठोस निर्णय ले सकें। 

संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद ब्लाक स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे गुरिल्लों को यह अवगत करा दें कि सभी साथी आवश्यकता पड़ने पर 29 जून को देहरादून रवाना होने को तैयार रहें। और सभी उत्तराखंड के एस एस बी गुरिल्लाओं से निवेदन किया जाता है कि 29 जून को जैन धर्मशाला में 4 - 5 बजे पहुंचे। यह एक अंतिम और विशाल आंदोलन होगा। इस बार आर या पार  होगा।

Post a Comment

और नया पुराने