जोशीमठ: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज (30 अक्टूबर 2026) दोपहर लगभग 02:00 बजे (14:00 बजे) बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जोशीमठ क्षेत्र के मारवाड़ी पुल के पास जेपी पावर हाउस की ओर स्थित पहाड़ी पर हुआ।
ज्योतिर्मठ घाटी में हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत छह लोग सवार
बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा था हेलीकॉप्टर, संपर्क टूटने के बाद पुलिस, सेना और एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 30 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के लगभग दो मिनट बाद 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई।
एसपी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें सर्च अभियान के लिए रवाना कीं। इसके अलावा जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोजबीन के लिए भेजा गया है। सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ लगातार हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटी हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार थे छह लोग
एसपी के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। इनमें पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली शामिल हैं। जबकि यात्रियों में प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51), सभी निवासी कर्नाटक बताए गए हैं।
फिलहाल हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और ड्रोन टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
हेलीकॉप्टर में 6 लोग थे सवार
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 05 यात्री शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।
राहत और बचाव कार्य शुरू
حادثे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य (Rescue Operation) के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। मौके पर मदद के लिए:
* स्थानीय पुलिस
* SDRF (राज्य आपदा मोचन बल)
* भारतीय सेना (Indian Army)
* ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस)
की टीमें तेजी से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं और बचाव अभियान शुरू किया जा रहा है।
(हादसे में हुए नुकसान और यात्रियों की स्थिति से जुड़ी अन्य आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जैसे ही नई अपडेट मिलेगी, आपको तुरंत सूचित किया जाएगा।)

एक टिप्पणी भेजें