गांधी-शास्त्री जयंती: विधायक मनोज तिवारी ने स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को किया सम्मानित

 


अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बारामंडल (अल्मोड़ा) विधायक मनोज तिवारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जोशज्यौ होटल सभागार में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के तीन दर्जन (36) से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और अमूल्य बलिदान देश की धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों का भारत बनाना ही हम सभी का सच्चा संकल्प होना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के अध्यक्ष भारत पांडे ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया।

इस मौके पर अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत, उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे समेत कई गणमान्य लोग एवं तीन दर्जन से अधिक स्वतंत्रता सेनानी आश्रित उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने