अल्मोड़ा | 28 अक्टूबर
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-VPKAS), अल्मोड़ा द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2026 को ग्राम सभा हवालबाग में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) के 25 विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
रैली के साथ गांव में सफाई अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों ने सफाई गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. बी.एम. पांडेय, डॉ. आर.के. खुल्बे तथा डॉ. प्रकाश घासल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें