उत्तराखंड छात्र संगठन की नई पारी शुरू, सीता चम्याल एसएसजे विश्वविद्यालय में उपसचिव निर्वाचित

 


अल्मोड़ा। शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के छात्रसंघ चुनाव में उत्तराखंड छात्र संगठन की प्रत्याशी सीता चम्याल ने उपसचिव पद पर जीत दर्ज की। उनकी जीत पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पी.सी. तिवारी, अध्यक्ष प्रभात ध्यानी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


पार्टी नेताओं ने कहा कि सीता चम्याल की जीत उत्तराखंड छात्र संगठन के लिए नई पारी की शुरुआत है। यह जीत विश्वविद्यालयों में छात्र हितों, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी।


उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन की ताकत विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी और उनके अधिकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने में है। सीता चम्याल से अपेक्षा है कि वे विश्वविद्यालय के छात्रों के मुद्दों को जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ उठाएंगी।


उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सीता चम्याल और उत्तराखंड छात्र संगठन के सभी साथियों को जीत की बधाई देते हुए छात्र हितों के संघर्ष में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

और नया पुराने