अल्मोड़ा की कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक चोरी के एक मामले का महज 5 घंटे के भीतर सफल पर्दाफाश किया है।
क्या है पूरा मामला?
ग्राम पाली निवासी रितेश कुमार पालीवाल ने 24 अगस्त 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त को शैल, एनटीडी पंचायत घर के पास से उनकी बजाज पल्सर बाइक चोरी हो गई है। मामला दर्ज होते ही एसएससी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए एफआईआर दर्ज होने के 5 घंटे के भीतर 19 वर्षीय अभियुक्त रोहित जोशी (निवासी ग्राम शैल, एनटीडी) को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई बजाज पल्सर (UK01-A-4020) बरामद कर ली है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं (303(2) व 317(2) BNS) में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
- गिरफ्तार अभियुक्त: रोहित जोशी (19 वर्ष), अल्मोड़ा।
- बरामदगी: बजाज पल्सर (UK01-A-4020)
- पुलिस टीम: उ0नि0 दिनेश परिहार, हे0का0 ईश्वर भौत, का0 विमल टम्टा।

एक टिप्पणी भेजें