अल्मोड़ा पुलिस का त्वरित एक्शन: सनसनीखेज हत्या के आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

 



रानीखेत/अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा के कड़े निर्देशन में रानीखेत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले का कुछ ही घंटों में भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को आला कत्ल (लोहे के घन और चाकू) के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।


क्या है पूरा मामला? (घटनाक्रम)

दिनांक 10 जुलाई 2026 की रात चौकी मजखाली (कोतवाली रानीखेत) के अंतर्गत ऐना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोपी ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अल्मोड़ा श्री चन्द्रशेखर घोडके, अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला ने स्वयं घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

तहरीर के आधार पर BNS के तहत मुकदमा दर्ज

दिनांक 11.07.2026 को मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा (निवासी ग्राम ऐना) ने कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, आरोपी जगत सिंह बोरा ने उसके मामा के लड़के सागर सिंह के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके साथ ही सागर की माता जानकी देवी और दादी शोभा देवी पर भी हथौड़े व धारदार हथियार से सिर पर प्राणघातक हमला किया, जो वर्तमान में गंभीर स्थिति में अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पुलिस कार्रवाई: प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में मु0 FIR संख्या- 18/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 109 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त जगत सिंह बोरा ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि:

  • लगभग दो महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान मृतक और उसके भाई के साथ उसकी कहासुनी हुई थी।

  • इसी आपसी रंजिश और विवाद के चलते उसने इस खौफनाक हत्या की वारदात को अंजाम दिया।


गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी का विवरण

  • गिरफ्तार आरोपी: जगत सिंह बोरा (उम्र 35 वर्ष), पुत्र पान सिंह बोरा, निवासी- ग्राम ऐना, रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा।

  • बरामदगी: अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल—एक लोहे का घन (हथौड़ा) और चाकू बरामद किया गया है।


सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आरोपी को चंद घंटों में दबोचने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  1. श्री भुवन चन्द्र जोशी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीखेत)

  2. कानि० श्री कमल गोस्वामी

  3. कानि० श्री वरूण राज टम्टा

  4. हो०गा० श्री आनन्द सिंह

Post a Comment

और नया पुराने