अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से स्थानीय पत्रकार जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
नगर की इंद्रा कॉलोनी निवासी दिवंगत कलावती देवी अपने पीछे एक विवाहित पुत्री और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में जानी जाती थीं।
पत्रकार जगत ने जताया गहरा दुख
उनके आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और जिले के समस्त पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
अंतिम यात्रा की सूचना:
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निवास स्थान इंद्रा कॉलोनी से स्थानीय विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोक सन्देश :
अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय में कार्यरत यूनियन के जिला महासचिव पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का आज शुक्रवार को निधन हो गया।
नेशनलिस्ट यूनियन का जर्नलिस्ट परिवार इस दुख की घड़ी में देवेंद्र बिष्ट जी के साथ सहभागी है ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे🙏
वेब फास्ट न्यूज परिवार की भी ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे 🙏💐💐

एक टिप्पणी भेजें