आज गणनाथ रेंज के अंतर्गत जाखसौड़ा ग्राम में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को वृक्षों के महत्व एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना और उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया। वन क्षेत्राधिकारी पूरन तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वन विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया तथा हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में वन क्षेत्राधिकारी पूरन तिवारी, वन बीट अधिकारी मनोज काण्डपाल, साधना, वन सरपंच दिनेश पिलख्वाल, हंस फाउंडेशन की ब्लॉक समन्वयक अनीता कनवाल, ममता देवी, विमला देवी, पान सिंह, अजय, हरीश, नंदन राम सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

एक टिप्पणी भेजें