कड़े पहरे में चल रही स्नातक स्तरीय परीक्षा–SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० स्वयं ले रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा



 उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा जनपद नैनीताल में कड़े सुरक्षा पहरे व सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही है।

SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० स्वयं हल्द्वानी के एम० बी०पी० जी० कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी पुलिस कर्मियों को *अलर्ट मोड* पर रहकर अपनी ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

👉 सघन चेकिंग अभियान के तहत परीक्षार्थियों को *DFMD, HHMD से फ्रिस्किंग* प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई।



👉 जनपद एलआईयू एवं एसओजी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रही है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के भीतर *CCTV कैमरों एवं वीडियो निगरानी* की विशेष व्यवस्था की गई है।

👉 सभी जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील हैं। सभी परीक्षा केंद्रों का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की परिधि के सभी स्थानों में प्रत्येक गतिविधि पर सतर्कता बरती जा रही है।



👉 सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

➡️ SSP नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण