NCC कैडेट्स में सेना के प्रति जोश दिखा शिविर में



कमान अधिकारी कर्नल जितेन्द्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में 77 यूके वाहिनी एनसीसी, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) एवं नैनीताल ग्रुप के टीएससी कैडेट्स का प्रशिक्षण उत्साह एवं अनुशासन के साथ निरंतर संचालित किया जा रहा है।

शिविर के सप्तम दिवस, दिनांक 15 जून 2026 को कैडेटों के लिए विशेष करियर मार्गदर्शन व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर अल्मोड़ा ARO से मेडिकल ऑफिसर मेजर पुष्पल चक्रवर्ती द्वारा भारतीय सेना में मेडिकल शाखा से संबंधित विभिन्न भर्ती अवसरों, पात्रता मानदंडों एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सूबेदार मेजर सुनील कुमार ने भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती से लेकर स्थायी कमीशन एवं अन्य अधिकारी स्तर की भर्तियों तक की संपूर्ण चयन प्रक्रिया, योग्यताओं तथा कैरियर संभावनाओं के विषय में कैडेटों को अवगत कराया।

प्रशिक्षण के अंतर्गत ड्रिल, .22 रायफल प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन एवं उपयोग, आपदा प्रबंधन, योग, शारीरिक व्यायाम तथा सैन्य विषयों से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैडेटों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सैन्य जीवन के मूल्यों को आत्मसात किया।

इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे.सी. पंत, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता, कैप्टन महिपाल सिंह, कैप्टन विनोद कुमार, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, सेकेंड अफसर अर्जुन सिंह, सेकेंड अफसर हीरा टम्टा, सहित सैन्य स्टाफ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण