विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित


जिला समाज कल्याण अधिकारी , शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, अल्मोड़ा द्वारा राजकीय पीएमश्री राजा आनन्द सिंह बालिका इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से समाज को निरंतर लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का भाव रखे तथा उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाए।

कार्यक्रम के दौरान वृद्ध दुर्व्यवहार की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा तथा उनके कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं समाज में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, सम्मान एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दें और उनके प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने विचार व्यक्त किए । 

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण