एसएसपी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हुई मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित।

 


अपराध नियंत्रण, पर्यटन सीजन, आपदा प्रबंधन, साइबर अपराध एवं जनसहयोग को लेकर तय की गई प्राथमिकताएं

साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और MRM पोर्टल के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश



आधुनिक पुलिसिंग और जनसहभागिता पर जोर, DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदुओं से अधिकारियों को कराया गया अवगत

आपदा राहत के लिए इच्छुक युवाओं के समूह गठित करने के बेहतर सुझाव, ग्राम प्रहरियों के साथ समन्वय बढ़ाने पर बल

पर्यटन सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

थाना देघाट के हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट बने "Employee of the Month", उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

 अल्मोड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।



 कार्यक्रम का आरंभ सैनिक सम्मेलन से हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य, लक्ष्यों, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं प्रमुख बिंदुओं से समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया साथ ही पुलिसिंग में नवाचार, समन्वय, जनसहभागिता तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

एसएसपी महोदय ने ग्राम प्रहरियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि ग्राम क्षेत्रों में होने वाली पुलिस कार्यवाहियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। थाना प्रभारियों एवं बीट अधिकारियों को बीट बुक शत-प्रतिशत अद्यतन रखने तथा बीट क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित करने एवं पुलिस-जन विश्वास को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। 

आपदा सीजन को देखते हुए प्रत्येक थाना क्षेत्र में इच्छुक युवाओं के समूह गठित कर आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में जनसहयोग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।जनपद में दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं एवं अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट, नाबालिग वाहन चालकों एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों के प्रति गंभीरता बरतते हुए समस्त थाना प्रभारियों को साइबर सेल के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करने, साइबर जागरूकता अभियान चलाने तथा Money Restoration Module (MRM) पोर्टल के माध्यम से धनराशि होल्ड कराने संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने, महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने तथा Zero FIR एवं E-Zero FIR की प्रक्रिया के अंतर्गत तत्काल पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी, साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि होल्ड कराने एवं तकनीकी साक्ष्यों के त्वरित संकलन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न पुलिस पोर्टलों एवं नेटग्रिड के माध्यम से फरार, साइबर एवं वांछित अपराधियों की सूचनाओं के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीमती सुनीता भट्ट द्वारा अभियोजन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।



 विगत माह थाना देघाट क्षेत्र से 54.45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान देने वाले थाना देघाट में नियुक्त हेड कांस्टेबल 85 ना०पु० नीरज बिष्ट को माह मई-2026 का "Employee of the Month" चुना गया।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रभावी पुलिसिंग, उत्कृष्ट गुडवर्क एवं मानवीय कार्यों के लिए 24 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।


*सम्मानित अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण-वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र बोरा, कोतवाली अल्मोड़ा,उ0नि0  आनंद बल्लभ कश्मीरा (चौकी प्रभारी धारानौला), कोतवाली अल्मोड़ा,उ0नि0 नरेश कोहली (चौकी प्रभारी मौरनोलो), थाना लमगड़ा, उ0नि0 संजय जोशी(चौकी प्रभारी भिकियासैण), थाना भतरौजखान,अ0उ0नि0 दीवान सिंह कोरंगा, कोतवाली चौखुटिया,अपर उ0नि0 नवीन सौराड़ी, थाना दन्या,हेड कानि0 133 ना0पु0 शमीम अहमद, थाना भतरौजखान ,हेड कानि0 57 ना0पु0 धीर सिंह, थाना दन्या,कानि0 307 स0पु0 घनश्याम सिंह,कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 276 ना0पु0 केशव भौत, थाना लमगड़ा, कानि0 91 ना0पु0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 67 ना0पु0 कुन्दन सिंह, थाना दन्या,कानि0 2465 पीएसी आशुतोष रावत, पी0ए0सी0,चालक अजय जोशी, पुलिस लाईन अल्मोड़ा,कानि0 3301 हरपाल सिंह, SDRF यूनिट सरियापान, कानि0 4190 कृष्णा कार्की, SDRF यूनिट सरियापानी ,म0कानि0 478 ना0पु0 कविता आर्या, कोतवाली सोमेश्वर,फायरमैन दीपक सिंह दानू, फायर स्टेशन रानीखेत होमगार्ड 1458 प्रताप सिंह ,होमगार्ड 1070 पूरन सिंह, यातायात सैल अल्मोड़ा,होमगार्ड 1815 हरीश मनराल, कोतवाली रानीखेत,अनुचर प्रताप नाथ गोस्वामी , थाना दन्या,स्वच्छक अनिल कुमार, पुलिस लाईन अल्मोड़ा

बैठक में सीओ अल्मोड़ा  बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैन्थोला, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा  योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भंडारी, निरीक्षक  अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक एलआईयू  मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार  उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर  मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया  अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री हयात सिंह थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा  प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट  कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान श्अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महन्त, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ/ पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल  राहुल राठी, आशुलिपिक  महेश कश्यप, प्रभारी एसओजी  सुनील धानिक, उ0नि0स0पु0 श्री मोहित कुमार, उ0नि0 (एम) श्री महेश कश्यप (आशुलिपिक) उ0नि0 (एम)  हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), उ0नि0 (एम)  पूरन रावत (आंकिक), सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अल्मोड़ा ब्यूरो।

और नया पुराने