वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 23 जून को शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग, बनभूलपुरा से एक व्यक्ति सलमान पुत्र सलीम, निवासी गफूर बस्ती, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 28 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा नकद ₹1,310/- बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में *मु0अ0सं0 103/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
