फायर सर्विस की तत्परता से खुला बाधित मार्ग, सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाया
आज दिनांक 29.06.2026 को 00:01 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि नरसिंह बाड़ी लिंक रोड पर एक विशाल सूखा पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया है, जिससे मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा के निर्देशन में फायर सर्विस रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि आर्मी कैंट क्षेत्र से गिरा विशाल सूखा पेड़ सड़क पर आ गिरा था, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी कार संख्या UK01B-5836 (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस) भी क्षतिग्रस्त हो गई।
फायर रेस्क्यू टीम द्वारा वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित रूप से मार्ग से हटाया गया तथा अवरुद्ध सड़क को शीघ्र यातायात हेतु सुचारु कराया गया। राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण करने के उपरांत टीम सकुशल फायर स्टेशन वापस लौटी।
राहत एवं बचाव कार्य में शामिल अग्निशमन टीम—
LFM अजब सिंह
FS Driver उमेश कुमार
FM धीरेंद्र सिंह
WFM चांदनी

एक टिप्पणी भेजें