अल्मोड़ा: छब्बीस बोतल व बीस पव्वे अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत की कार्यवाही

रानीखेत। पुलिस ने कल गुरुवार को को सायकालीन चेकिंग के दौरान बबरखोला में मदन मोहन बेलवाल के होटल को चेक करने पर होटल से 26 बोतल व 20 पव्वे देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मदन मोहन बेलवाल पुत्र जगदीश चंद्र बेलवाल मछलियां, थाना रानीखेत का निवासी हैं।
पुलिस टीम में एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट, हे0कानि0 शमीम और कानि0 अमित मलिक, कोतवाली रानीखेत शामिल रहें।

Post a Comment

और नया पुराने