अल्मोड़ा फायर सर्विस की तत्परता से खाई में गिरी बोलेरो कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला


रेस्क्यू उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन का दरवाजा काटकर चालक को निकाला बाहर, एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया

अल्मोड़ा सूचना प्राप्त हुई कि हवालबाग मार्ग पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की रेस्क्यू यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।



     घटनास्थल पर पहुंचने पर बोलेरो कार में चालक दानेश्वर प्रसाद पुत्र श्री राजेंद्र प्रसाद, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी ICR कॉलोनी, हवालबाग फंसे हुए मिले। फायर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो कार का दरवाजा काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।


   इसके उपरांत चालक को घटनास्थल पर मौजूद उनके पिता एवं परिजनों की उपस्थिति में एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बेस अस्पताल, अल्मोड़ा भिजवाया गया। 


रेस्क्यू टीम


▪️ LFM – किशन सिंह

▪️ FS DVR – हरि अधिकारी

▪️ FM – मोसिम अली

▪️ FM – प्रेम सिंह

▪️ FM – प्रियांशु कुमार

▪️ FM – दीपक मार्छाल

Post a Comment

और नया पुराने