अधर्म पर धर्म की विजय, भगवान श्रीराम ने किया दशानन रावण का अंत,कर्नाटक खोला की रामलीला में रावण वध का भव्य मंचन, देर रात तक दर्शकों ने लिया लीला का आनंद

 


अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की रामलीला के दशम दिवस पर अधर्म पर धर्म की विजय का भव्य मंचन किया गया।भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।इस दौरान रावण विलाप,सुलोचना सती, रावण-अहिरावण संवाद, हनुमान-मकरध्वज संवाद, अहिरावण वध और राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। देर रात तक दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने रामलीला का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।



दशम दिवस की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह भोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामलीला समिति के संरक्षक एवं संयोजक बिट्टू कर्नाटक के अथक प्रयासों से कर्नाटक खोला की रामलीला ने विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यहां की रामलीला अपने उत्कृष्ट मंचन, भव्य मंच और व्यवस्थित दर्शक दीर्घा के लिए जानी जाती है।लीला के दौरान कलाकारों के प्रभावशाली संवाद और जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से रावण विलाप, रावण-अहिरावण एवं हनुमान-मकरध्वज संवाद और राम-रावण युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित किया। 

रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश में मौजूद श्रद्धालु और दर्शक घर बैठे लीला का आनंद ले सके।राम की भूमिका कोमल जोशी, लक्ष्मण की गायत्री तिवारी, हनुमान की अनिल रावत, रावण की पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, मंदोदरी की मीनाक्षी जोशी, सुलोचना की दिव्या जोशी, अहिरावण की मनीष तिवारी, मकरध्वज की राहुल जोशी, विभीषण की गीतांजलि पांडे, सुग्रीव की करन कुमार और अंगद की कृष्णा जलाल ने निभाई।



इस अवसर पर हिमांशु बिष्ट, उमेश सिंह बिष्ट, राहुल नेगी, दीपक कर्नाटक, कमलेश पांडे, बद्री प्रसाद कर्नाटक, कपिल मल्होत्रा, दिनेश मठपाल, जीवन चंद्र तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, मथुरा दत्त कांडपाल, भुवन चंद्र कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, कमलेश कर्नाटक, चंद्रशेखर सती, रजनीश कर्नाटक, गौरव कांडपाल, प्रकाश मेहता, आशु रौतेला, ललित बिष्ट, प्रकाश चंद्र तिवारी और बृजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने