जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

 प्रेस नोट

अल्मोड़ा, 23 अक्टूबर 2026, सूचना विभाग



जनपद में 40 फील्ड ट्रेनर्स होंगे तैनात, 1,223 प्रगणक और 221 सुपरवाइजर करेंगे जनगणना कार्य


जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक कलेक्ट्रेट सभागार, अल्मोड़ा में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।


जनपद में कुल 40 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये ट्रेनर्स तहसील स्तर / चार्ज स्तर पर जाकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। जनपद में इस कार्य के लिए 1,223 प्रगणक तथा 221 सुपरवाइजर तैनात किए जाने हैं। जनगणना का यह कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाना निर्धारित है।


प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार तथा जनगणना निदेशालय से आए शुभम वर्मा और निखिल पंत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। 

श्रोत....

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

Post a Comment

और नया पुराने