अग्निशमन रेस्क्यू/राहत टीम द्वारा अवरुद्ध सड़क मार्ग को सुचारू किया गया।



मंगलवार को समय 00:50 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली की क्वारब बाईपास के पास सड़क पर एक पेड़ गिरा हुआ है,जिससे सड़क मार्ग बाधित है,सहायतार्थ यूनिट भेजें, सूचना तुरन्त अमल में लाई गई,फायर सर्विस रेस्क्यू/राहत यूनिट द्वारा *प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा महोदय* के निर्देशन में घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि क्वारब के पास वैकल्पिक सड़क मार्ग पर पेड़ गिरा हुआ था जिससे यातायात पूर्ण रूप से बाधित था जिसमें एंबुलेंस व अन्य वाहनो का आवागमन रुका हुआ था फायर रेस्क्यू/राहत यूनिट द्वारा वुडन-कटर की सहायता से कड़ी मेहनत से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क मार्ग से हटाया गया तथा यातायात पुनः सुचारू किया गया, घटनास्थल पर 112 की टीम भी मौजूद थी।

        

बाद राहत एवं बचाव कार्य के फायर सर्विस रेस्क्यू/राहत कार्य यूनिट वापस फायर स्टेशन पर उपस्थित हुई।

      घटनास्थल पर अग्निशमन रेस्क्यू टीम का विवरण निम्न प्रकार है।

 LFM - किशन सिंह 

 FS DVR - विपिन बडोला 

 FM प्रेम सिंह,दीपक मार्छाल


Post a Comment

और नया पुराने