अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 03 सितंबर 2026 को जिले में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) के तहत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अल्मोड़ा, अंशुल सिंह ने 03 सितंबर 2026 (गुरुवार) को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
कौन-कौन से संस्थान रहेंगे बंद?
जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक)
शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा
समस्त राजकीय महाविद्यालय
समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI)
समस्त राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान
जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र
आदेश का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी, प्राचार्य और प्रधानाचार्य इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं। यदि कोई संस्थान आदेश का उल्लंघन (विचलन) करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन), मार्ग बंद होने और जलभराव जैसी स्थिति की चेतावनी दी है, इसलिए आम जनता और यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।


एक टिप्पणी भेजें