अल्मोड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

 


अल्मोड़ा (वेब फास्ट न्यूज)। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत 31 अगस्त 2026 को अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ़, बोल्डर गिरने और मार्ग बंद होने जैसी संभावित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए अल्मोड़ा प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।



1 दिवसीय अवकाश घोषित

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष (जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) अंशुल सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

31 अगस्त 2026 को अल्मोड़ा जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में 1 दिवसीय अवकाश रहेगा।

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 31 अगस्त को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (अल्मोड़ा) को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने