कुमाऊँ मण्डल के सेवारत, भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के बेटों के लिए सेना, पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होने का बेहतरीन मौका आया है। प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, हवालबाग (अल्मोड़ा) में एक निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अ0प्रा0) ने बताया कि यह शिविर 24 अगस्त 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। कुमाऊँ मण्डल के सभी जनपदों के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।
प्रशिक्षण शिविर की मुख्य जानकारी
आयोजन स्थल: प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, हवालबाग, अल्मोड़ा
शिविर की अवधि: 24 अगस्त 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक
प्रशिक्षण शुल्क: पूर्णतः निःशुल्क
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026
पात्रता और शारीरिक मानक
आयु सीमा: 17 से 21 वर्ष
शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास (भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल 10वीं पास)
वजन: न्यूनतम 46 किलोग्राम
सीना: 77 से 82 सेंटीमीटर
आवश्यक दस्तावेज
शिविर में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित मूल दस्तावेज और प्रतियां होनी चाहिए:
हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
01 पासपोर्ट साइज फोटो
चिकित्सा प्रमाण पत्र (Medical Certificate)
पिता की डिस्चार्ज बुक
रिकॉर्ड्स ऑफिस का पार्ट-2 ऑर्डर / रिलेशन सर्टिफिकेट
ई०सी०एच० (ECHS) कार्ड
₹10 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी 24 अगस्त 2026 तक अपना नाम और विवरण सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा, अल्मोड़ा में भेज सकते हैं।
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए दूरभाष नंबर 05962-232210 एवं 05962-230246 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें