बुधवार, 01 जुलाई,
आज भारतीय सेना के 31वें थल सेना अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करना मेरे लिए गर्व और विनम्रता का क्षण है।
Duty, Honour और Nation First के आदर्शों के प्रति अपनी अटूट प्रथिबद्धता के साथ मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूँ।
मैं माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय रक्षा मंत्री जी के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास रखा और भारतीय सेना का नेतृत्व करने का यह गौरव एवं उत्तरदायित्व सौंपा।
मैं उन वीर सैनिकों को भी अपनी विनम्र श्रधांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और निस्वार्थ समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा ।
भारतीय सेना एक Combat Ready, और Battle Hardened Force है और युद्ध क्षेत्र की हर चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तैयार और सक्षम है। बदलते Security Environment की चुनौतियों का सामना करने के लिए, हमे सेना के Modernisation यानी आधुनिकीकरण को नए उत्साह और दृढ संकल्प से आगे बढ़ाना होगा। हमारा उद्देश्य एक ऐसी Technology Enabled Future-Ready Army का निर्माण करना है जो हर तरीके से सशक्त हो और Multiple Domains में operate करने में सक्षम हो।
इन उद्धेश्यों को मध्य नज़र रखते हुए, और माननीय रक्षा मंत्री जी द्वारा 'Decade of Transformation' के अंतर्गत दिए गए मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए मैंने अपने Focus Areas निर्धारित किये हैं। । have put them together in an acronym 'VIJAY' । 'VIJAY' का प्रत्येक अक्षर मेरी प्राथमिकताओं को दर्शाता है, और इनका मैं संक्षेप में विवरण करूँगा।
'V' for Vigilance अर्थात सतर्कता
हम अपनी सीमाओं और उभरते खतरों के प्रति निरंतर सतर्कता बरकरार रखेंगे, और राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए उच्च स्तर की Operational readiness बनाए रखेंगे।
'I' for Innovation and Transformation (नवाचार तथा परिवर्तन)
My focus will be to innovate both in Doctrine and Technological Solutions. नवाचार हमारी सोच, कार्य प्रणाली और क्षमता विकास का अभिन्न अंग होगा। इस के अतिरिक्त, बदलते युद्ध क्षेत्र के अनुसार जरुरी Transformations को अंजाम दिया जाएगा।
'J' for Jointness and Integration (संयुक्ता और एकीकरण)
भारतीय सेना की Operational Effectiveness को बढ़ाने के लिए हम वायु सेना और नौ सेना के साथ Synergy यानी पूर्ण तालमेल व समन्वय बनाये रखेंगे। मुझे इस बात का पूरा एहसास है की राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सैन्य शक्ति तक ही सिमित नहीं है, बल्कि Military- Civil Fusion और Whole of Nation Approach के तहत सभी के संगठित प्रयास का विषय है। यह Integrated Approach हमे 'Nation Building' में भी सहभागी बनाएगा और Viksit Bharat 2047' के लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगा।
'A' for Atmanirbharta
स्वदेशी क्षमताओं तथा देश में विकसित Technologies की मदद से हमे एक Self-Reliant सेना बनानी होगी। The overall aim will be 'To Win Our Wars with Indigenous Solutions' - "स्वदेशी समाधानों से युद्ध में विजय"
'Y' for Yodha First
मेरी परिभाषा में Agniveer से लेकर सबसे वरिष्ठ Veteran तक, सब योद्धा है, और यह योद्धा हमारी सेना की सबसे बड़ी ताकत है। हमारे सैनिकों का Technological Threshold और Training के स्तर को और मजबूत करना, मेरी मुख्य प्राथमिकता होगी। हमारे Veterans और वीर नारियाँ हमारे सैन्य परिवार के अभिन्न अंग हैं और उनका Welfare, Empowerment and Professional growth मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज इस अवसर पर, मैं General Upendra Dwivedi और अपने सभी भूतपूर्व Army Chiefs को भी नमन करता हूँ, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने भारतीय सेना को एक शशक्त, सुदृढ़ और विश्वसनीय force के रूप में स्थापित किया है।
इस मौके पर, मैं देश के प्रत्येक नागरिक को आश्वस्त करता हूँ कि, भारतीय सेना, देश की *Sovereignty, Territorial Integrity* और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर प्रकार से तैयार है और रहेगी।
अंत में, यह मेरा मानना है, की माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा सेनाओं के लिए दिया मूल मंत्र '*JAI'*- मेरी प्राथमिकताओं यानी acronym *'VIJAY'*, की बुनियाद है और हमे पूर्ण रूप से सफलता दिलाएगी।

एक टिप्पणी भेजें