अल्मोड़ा
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है। जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जनाड़ु मोड़ से आगे लगभग 100 मीटर द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 01 युवक रविन्द्र बिष्ट के कब्जे से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में FIR NO -17/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
एक टिप्पणी भेजें