कर्णप्रयाग विवाद की जांच हरिद्वार ट्रांसफर, निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठित



कर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग में निहंग और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की जांच अब हरिद्वार पुलिस करेगी। निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने मामले को चमोली से हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज क्रॉस एफआईआर की जांच अब एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर की निगरानी में होगी।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय SIT गठित की गई है, जिसकी जिम्मेदारी सीओ सिटी शिशपाल सिंह नेगी को दी गई है। टीम में नितेश शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि SIT जल्द जांच शुरू कर सभी तथ्यों की पड़ताल करेगी और निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच के आधार पर समय पर मामले का निस्तारण किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने